पटना आईएमए हाल का नजारा शनिवार को अलग था। मौका था सबेरा कला केन्द्र के बैनर तले समर कैम्प के समापन का। एक महीने से चलाये जा रहे इस कैम्प में सौ से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। हनुमान चालीसा का पाठ कर बच्चों ने कार्यक्रम शुरू किया। इसके बाद कभी बूमरो बूमरो.. तो कभी कजरी व झूमर से बच्चे मोहते रहे। साथ ही विभिन्न फिल्मी गीतों पर प्रदर्शन चलता रहा। रैम्प पर भी बच्चे चले। इस मौके पर वार्ड पार्षद पिंकी देवी, लोकगायक अजीत कुमार अकेला तथा संगीत निर्देशक देवाशीष राय उर्फ दा व कई अन्य ने मौजूदगी दर्ज की। रजनी सिंह ने मंच संचालन किया तो मानवेन्द्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। सबेरा के सचिव भारतेन्दु चौहान भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। विभिन्न प्रस्तुतियों में मोरनी बागा..गजल व सूफी गायन आदि शामिल रहे। राजीव रंजन व ऋचिका शुक्ला ने गजल व सूफी गायन की पेशकश की। अंशु, प्रज्ञा, अनामिका, मनीष, अंतरा, सोनू, पूजा, पुष्कर, अलीशा, श्याम, संस्कृति व अन्य बच्चों ने प्रदर्शन किया। click for Press Coverage
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 Response to "Summer Camp 2009"
Post a Comment